बुधवार, 22 दिसंबर 2010

                  राशि के अनुसार हो खान-पान
जन्म के समय ग्रहों और राशियों की स्थिति निश्चित होती है, जिसे जन्मपत्रिका कहते हैं। जन्मपत्रिका हमारा भाग्य तय करता है। जीवन में क्या होगा यह जन्मपत्रिका में पहले से तय होता है। हमारा खान-पान हमारी जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डालता है। हमारी सोच भी हमारे खान-पान से ही तय होती है। आपने सुना ही होगा, जैसा खाए अन्न वैसा होए मन। बारह राशियों के लोगों को अपनी अच्छी हैल्थ और प्रोस्पेरिटी के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स
मेष आपको दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का बेहद शौक है, इसलिए उनके साथ डाइन आउट भी करते हैं। जरूरी नहीं कि बाहर का खाना आपकी सेहत पर अच्छा असर डाले। आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा है फिर भी अगर आप अपने खाने में रेशेदार फल-सब्जी, मसूर की दाल, गेहूं, गोंद की खाने लायक चीजें, जौ, कैर सांगरी, बीन्स, साबुदाना का प्रयोग बढ़ा दें। गन्ना, पान, पालक, मटन, नमक, तिल से थोड़ा परहेज रखें या इनकी मात्रा कम कर दें तो आपके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अलसी, मटर, मूंग की दाल और चावल आपके लिए हैल्थ परेशानी तो बढ़ाएंगे ही, एनिमीज की श्रंखला भी लम्बी कर देंगे।
वृष आपको खाने में हाई क्वालिटी बारीक बासमती चावल का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। गुलकंद, गेहूं, पौधों से प्राप्त होने वाले फल एवं सब्जियों का ज्यादा यूज करना चाहिए। अगर आप पर लोन ज्यादा हो गया है या फिर शत्रु ज्यादा हो गए हैं तो आप उड़द की दाल, राजमा, जौ, सरसों से परहेज रखें। नमक, तिल, अनाज का दान करें जिससे प्रोस्पेरिटी बढ़ेगी। 
मिथुन आप खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। सभी तरह का लजीज खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सोशल सर्किल में तनाव पसंद नहीं करते तो आपको गन्ना, पान, मटन, पालक जैसी चीजों से परहेज रखना होगा। साथ ही सभी प्रकार के अनाज ठंडे प्रदेशों में पैदा होने वाली सभी फल, सब्जियां, जल में पैदा होने वाली सब्जियां और सी फूड्स आपके लिए लाभकारी होंगे। आम, केला, चीकू, टमाटर, शिमला मिर्च, मतीरा, भिंडी, जौ, ज्वार का दान आपको सक्सेस दिलाएगा। 
कर्क आपका व्यक्तित्व आकर्षक है उसे और आकर्षक बनाने के लिए खाने में बासमती चावल, केला, बथुआ, हरी पत्तेदार मेथी, हरा धनिया, पुदिना, पालक सभी रसीले फल, आलू, गाजर, प्याज, शलजम, अदरक, जमीकंद, तेजपत्ता व नारियल का उपयोग बढ़ा दें। लोन्स और शत्रु कम करने के लिए नमक, तिल, गेहूं, बाजरा, ज्वार, जौ का दान करें। सभी सी फूड्स से परहेज रखें। 
सिंह चावल, दालें, गेहूं, जौ, ज्वार, बाजरा, दलिया, गुड़ आपके लिए लाभदायक हैं। खजूर, अंजीर, नारियल, आम, केला, अमरूद, अनार, चीकू, पपीता, टमाटर, भिंडी, शिमला मिर्च, मतीरा, खरबूजा जैसी चीजें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आपको सी फूड्स से भी सावधान रहना होगा। हो सके तो इनसे परहेज रखें। ऐसा करने पर आपको अवश्य लाभ होगा।
कन्या आपका डाइजेस्टिव सिस्टम काफी नाजुक है। खान-पान में जरा सी भी लापरवाही आपको परेशान कर देती है। आपको जिन चीजों का खाना लाभदायक है वे हैं अलसी, मटर, बीन्स, गेहूं, मूंग की दाल,चावल, जौ,ज्वार आदि। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाना आपको पसंद है मगर अनजाने में आपकी टेंशन का कारण बन जाती हैं। वे हैं सभी प्रकार के सी फूड्स, पपीता, आम, अनार, गुलकंद, फूलगोभी। इनसे परहेज रखें तो बेहतर है। रेशेदार फल, सब्जी, मसूर की दाल, गेहूं, जौ, बाजरा का दान करने से आपको मन की शांति व लाभ मिलेगा। 
तुला उड़द की दाल, राजमा, जौ, गेहूं, सरसों का प्रयोग अधिक करने से आपका सैल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अगर आपको लगता है कि फाइनेंशियल स्ट्रैस बढ़ रहा है और कोई आपकी मदद नहीं कर रहा तो आप सभी प्रकार के सी फूड्स, ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, किसी भी प्रकार के फिश ऑयल का प्रयोग कदापि न करें। बारीक रेशेदार फल, सब्जियां, सभी प्रकार के फूल, गेहूं, बारीक चावल, जौ का दान करें। 
वृश्चिक आप काफी सकारात्मक व्यक्ति हैं। एंथुजिआज्म आपका स्ट्रॉन्गेस्ट पॉइंट है। लेकिन जीवन में कभी अगर आप खुद को कमजोर महसूस करें तो गन्ना, पान, कटहल, नीबू, मतीरा, खरबूजा, पपीता, पालक, बथुआ, मटन का प्रयोग बढ़ा दें। मसूर, मैदा, गोंद, साबुदाना, कनेर, बींस, जौ का ज्यादा इस्तेमाल हैल्थ ईश्यूज भी बढ़ाएगा साथ ही शत्रु भी। चावल, केला, घास, सभी फल, आलू, प्याज, गाजर शलजम, अदरक, जमीकंद को दान करने से लाभ मिलेगा। 
धनु आप खान-पान के मामले में काफी संयमित हैं। आप स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन फिर भी स्वयं की उन्नति के लिए आपको गेहूं, सभी प्रकार की दालें, चावल, जौ, ज्वार, बाजरा, नमक, तिल का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। रेशेदार फल, सब्जियां, सभी प्रकार के फूल, गेहूं, बारीक बासमती चावल व जौ का दान करने से रोगों तथा आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। तेज मसाले, तेजपत्ता, नारियल, आलू, प्याज, गाजर, शलजम, जमीकन, केला का प्रयोग कम करें। 
मकर आपको अपनी पर्सनालिटी निखारने के लिए नारियल, आम, केला, चीकू, पपीता, अमरूद, अनार, पेड़ों पर लगने वाले फल-सब्जियां, बेलों पर लगने वाले फल-सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, भिंडी, मतीरा, खरबूजा जैसी चीजें या वो जिसमें आयरन होता हो उन सभी खाने वाली चीजों का यूज ज्यादा कर देना चाहिए। सर्दी में पैदा होने वाली फल-सब्जियां, सभी सी-फूड्स से परहेज रखें व इनका इस्तेमाल कम करें। कोशिश करें कि नॉन-वेजिटेरियन डाइट आप कम से कम लें वो आपके लिए तकलीफदायक हो सकते है। तेज मसाले, गुड़ आपको परेशानी दे सकते है।
कुंभ आप सभी प्रकार के सी फूड्स को दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप इनके शौकीन हैं तो ये आपकी पर्सनैलिटी भी इम्प्रूव करेंगे। अपनी फाइनेंशियल प्रॉब्लम कम करने के लिए चावल, केला, तेज पत्ता, नारियल का इस्तेमाल कम करें। मेंटल स्ट्रैस और टेंशन कम करने के लिए अलसी, मटर, मूंग की दाल का इस्तेमाल कम करें। 
मीनआपको अल्कोहल से दूर ही रहना चाहिए। यह सीधा आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के साथ ही आपकी पसनैलिटी को भी हार्म करता है। सभी प्रकार के वेज या नॉनवेज, सी फूड्स तो आप खा सकते हैं मगर चिकन और मटन न खाएं। मैदा, गुड़, बेसन, आपको फिजिकल प्रॉब्लम दे सकते हैं। उड़द, राजमा, जौ, गेहूं का दान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप यूं भी हल्का खाना खाएं। इससे आपको लाभ होगा।



गुरुवार, 16 दिसंबर 2010


                                                 
बीकानेर की स्थापना व माँ करणीमाता

बीकानेर कि स्थापना विक्रम संवत 1543 में राव बीका ने शनिवार के दिन अक्षय दि्तीया को कि थी|गुजरात में जुनागढ़ शहर का नाम है मगर बीकानेर में किले का नाम जूनागढ है| बीकानेर के छठे शाशक राजा रायसिंह ने 17 फरवरी 1589 को इसका निर्माण कार्य आरभ्भ करवाया था|यह छः बषौ में बनकर पूर्ण हुआ|इसके बाद की सोलह पीढीयो के शाशकों ने इसका विकास करवाया|इसके भीतरी भाग में बने महल उन राजाओं की कला प्रियता के साक्ष है|
यह किला 40 फुट ऊंची तथा 14.5 फुट चौडी विशाल दीवारों से घिरा है|
जुनागढ में प्रवेश के लिए पूर्व में कर्ण पोल व पश्चिम में सिंह पोल बनें हुएं है|अब कर्ण पोल से प्रवेश किया जा सकता है|दोनों ही विशाल द्धारो के फाटक लोहे की जंगी कीलों से लैस है जिन्हें तोडना असभंव था|
महलों की और जाने के लिए सुरज पोल से प्रवेश करना होता है जो जैसलमेरी पीले पत्थर से बना है व इस राजा 360 फुट गहरा रामसर कुंआ है महाराजा गंगासिंह इसी कंए का पानी पीते थे तथा विदेश में भी यही पानी लेकर जाते थे|
बीकानेर से करीबन 30 क.म.दुर देशनोक गा्म में करणीमाता का मंन्दिर बना हुआ है जो कि चुहो का मंन्दिर के नाम से विश्व में विख्यात है|बीकानेर राजघरानों की माँ करणीमाता को कुल देवी के रूप पुजते है|वाहा के राजा-महाराज कोई भी शुभारंभ करने से पहले माँकरणी का आशीर्वाद लेकर आगे बढते थे|यहाँ पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है|यह एक चमत्कारी मंन्दिर है यहाँ पर कोई भी दशर्न करके अपने आप को भाग्यशाली समझता हैं|यहाँ पर सफेद चुहे का दर्शन होना ही आदमी खुद को तकदीर वाला मानता है एसी जनमानस की भावना है|यहां पर चुहो को काबा बोलते है| जब कभी समय मिला तो देशनोक की करणी मात के बारे में यही पर विस्तार से जानकारी दुगी |

शनिवार, 27 नवंबर 2010

महालक्ष्मी और उनके विभिन्न स्वरूप
इस संसार का प्रत्येक व्यक्ति सुखमय जीवन बिताना चाहता है धन की कामना हर व्यक्ति के मन में होती है| दुनियावी भौतिक सुख-साधनों को एकत्रित करने का एक मात्र आधार धन है और धन की देवी महालक्ष्मी है| प्रत्येक व्यक्ति धन के पीछे भागता है और धनार्जन का हर सभ्भव प्रयास करता है धन की देवी की पूजा अर्चना के पीछे यही कामना प्रबल होती है|
वस्तुतः श्री में ही लक्ष्मी समाहित है| यह क्षीं ही महालक्ष्मी है- ब्रह्मा अभिन्न शक्ति|परमात्मा, जीवात्मा व जगत बा्हय रूप में पृथक-पृथक होने बावजूद उस पर ब्रहमा द्धारा निर्मित उसी के अंश रूप है| इसी प्रकार ईश्वर के तीन रूप ब्रह्मा, विष्णु व महेश जहां साकार रूप में अलग-अलग है, वही तत्व रूप में ये तीनों ही उस आदिशक्ती के विविध  रूप है| इस आदिशक्ती को कोई योगमाया कहता है, तो कोई आधशक्ति, कोई ईश्वर| जगदम्बा, परमेश्वर, भगवती, भवानी योगमाया आदि| अनन्त नाम इस आधशक्ति के ही है पृथक-पृथक होने बावजूद इन सभी का अर्थ एवं अभिप्राय एक है| सृष्टि का आधार और संचालिका होने के कारण ही इस शक्ति का एक सटीक नाम महालक्ष्मी भी है| यही कारण है कि महालक्ष्मीजी की पुजा-उपासना करने पर सभी देवी-देवताओं की अरचना भी स्वयं ही हो जाती है|
भारतीय धर्मग्रन्थों में प्रायः समस्त देवों के साथ उनकी शक्तियों को उनकी अधागिनी के रूप में निरूपित किया गया है| भगवान विष्णु के साथ मातेश्वरी महालक्ष्मीजी और शिवजी के पार्वती तो आप है ही महासरस्वती, सीता, राधा, दक्षपुत्री सती, काली तथा महा दुर्गा भी आप ही है| रिद्धी-सिद्धी, बा्हाविधा, शुद्धबा्हा्, शास्त्राकार आदि जितनी भी शक्तिया है, वे इस आधशक्ति के ही विविध रूप है |पंच महाशक्ति नामक पांच प्रमुख शक्तियां, दस महाविधाएं तथा नवदुर्गाएं भी आपके ही विविध रूप है, तो अन्नपूर्णा, जगद्धात्री, लक्ष्मी, महालक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली, गौरा, ललिता आदि भी आप ही है| महषि मेधा ने भारत या हिन्दू धर्म के प्रमुख आधार गन्थ दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में ही इस आद्दशक्ति की वर्णन करते हुए स्पष्ट किया है कि यह शक्ति ही इस संसार चक्र की संचालिका, निर्मात्री और क्षय करने वाली है|
संसारी जन आपको क्षी लक्ष्मी, धन लक्ष्मी, गज लक्ष्मी, कमला आदि नामों से पुजते है इस रूप में आप गौर वर्ण, स्वर्ण सा दमकता मुख, चतुभुजी शांत स्वभाव, हाथ में कमला पुष्प व धन कलश लिए कमल पुष्प पर विराजमान है|
पीले वस्त्रों में वैजयन्ती पुष्प व मणियों की माला सुशोभित क्षी लक्ष्मी का वाहन परमज्ञानी पक्षीराज उल्लू है|
हम उस महालक्ष्मी को जानते है जो समस्त सिद्धियो की उपलब्धी कराती हैं वह देवी सबको सद्प्रेरणा प्रदान करें|
माया के पुजारियों के लिए ये महामाया व योग माया है तो ज्ञान पिपासु इन्हें महाविधा और कमला आदि नामों से संबोधित करते है|
ये अपनी चार भुजाओं में कमल, अंकुश, पाश और शंख धारण किए हुए है|
ये ही कमला, इन्दरा, विष्णुप्रिया, मातृ श्री, कुल श्रीराज श्री, और सौभाग्य श्री है|
लक्ष्मी जी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्तम के सौलह मंत्रों का जाप विशेष फलदायी है| श्री लक्ष्मी सूक्त, कमला स्तोत्रम, श्री लक्ष्मी हदय स्तोत्र, श्री लक्ष्मी सहस्त्र नाम स्तोत्र के पाठ चमत्कारी प्रभाव रखते है| प्रायः समस्त पाठ संस्कृत में है अतः मंत्रों के उच्चारण में शुद्धता होनी परमावश्यक है|
लक्ष्मी अपने आठ स्वरूपों में हमें वरण करती है-आदिलक्ष्मी, धान्यलक्ष्मी, धैयलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, विधालक्ष्मी, धनलक्ष्मी|
लिंग पुराण के अनुसार घर में किया गया जप का फल साधारण होता है जबकि नदी के तट पर किया गया जप का फल अनन्त कहा गया है, पवित्र स्थलो, देवालयों, परवत शिखर, बाग-बगीचे अथवा समुद्र तट पर यह लाभ लाखो गुना बढ़ जाता है| धुव्र तारे या सूर्य के अभिमुख होकर और गौ, अग्नी, दिपक या जल के सामने जप करने का फल श्रेष्ठ कह गया है| घर में जप करते समय साधना स्थल को पूर्णतः स्वच्छ व सात्विक बनाए रखना भी परमावश्यक है